Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में में होगा अन्नपूर्णा वस्त्र व अनाज बैंक का वार्षिक उत्सव


BOL PANIPAT : रविवार 27 जुलाई, दशहरा कमेटी (रजि) सनौली रोड की एक बैठक रघुनाथ धाम नजदीक पाइट स्कूल ,सेक्टर 25 जिसका मुख्य उद्देशय आगामी 24 अगस्त को होने वाले अन्नपूर्णा वस्त्र व अनाज बैंक का वार्षिक उत्सव गीता मनीषी परमपूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के पावन सानिध्य में मंदिर प्रांगण श्री रघुनाथ धाम में होगा ।बैठक की शुरुवात श्री पावन हनुमान चालीसा से की गई जिसके बाद दशहरा कमेटी के चेयरमैन सूरज दुरेजा को कृष्ण कृपा जियो गीता समिति के प्रधान पद पर निर्वाचित होने की पटका ऐव पगड़ी डाल कर बधाई दी।सदस्य कृष्ण लाल जुनेजा को राम मंदिर वार्ड न.7 के प्रधान पद पर और सदस्य हिमांशु बांगा ऐव कमल अरोड़ा को निगम पार्षद पद पर निर्वाचित होने पर बधाई स्वरूप पटका ऐव पगड़ी डाल कर बधाई दी गई ।इसके उपरांत पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति प्रभु के कार्यो में सेवा करता है उसको निश्चित ही सत्संग स्वरूपी फल प्राप्त होता है।इसी क्रम में देवेन्द्र रेवड़ी ने बताया कि किस प्रकार प्रधान रमेश माटा को प्रभु राम जी ने अन्नपूर्णा वस्त्र एव अनाज बैंक के लिए एक प्रेरणा का स्तोत्र दिया ।बैठक के इसी क्रम में संरक्षक वीरेंद्र सोनी ने सभी सदस्यों से अन्नपूर्णा वस्त्र ऐव अनाज बैंक को और भी विस्तारिता देने के लिए बैंक की कुछ और शाखायें खोलने के लिए सभी सदस्यों से विचार विमर्श किया ।चेयरमैन सूरज दुरेजा ऐव वरिष्ठ उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा ने भी सभी सदस्यों को सेवायें लेने के लिए प्रेरित किया ।इसके बाद प्रधान रमेश माटा ने संबोधित करते हुए बताया की इस प्रकार का बैंक गत 9 वर्ष पहले उन्होंने बनारस में देखा था जो उनके लिए एक प्रेरणा स्तोत्र बना और उसी तरह का यह बैंक उन्होंने पानीपत में बनाया जिसमे आज 36 संस्थापक सदस्य ऐव 52 आजीवन सदस्य है जिनकी सेवा स्वरूप लगभग 550 परिवारों की राशन सेवा प्रति माह सुचारू रूप से चल रही है ।माटा ने बताया कि संस्था में आने वाले दान राशि की सदैव सभी सदस्यों के समक्ष एक पारदर्शिता रहती है और ये भी कहा कि शुरुवात में आटा और दाल से शुरू किया था जिसमें हर साल कुछ अन्य वस्तु जोड़ी जाती है ।इसके पश्चात प्रधान माटा ने सभी सदस्यों को आगामी कार्यक्रम हेतु सभी सेवायें सौंपी तथा आने वाले पर्व रक्षाबंधन,स्वतंत्र दिवस,जन्माष्टमी ऐव आने वाले हनुमान जी के पावन 40 दिन के व्रतों की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और बताया की इस वर्ष होने वाला दशहरा पर्व मेला ग्राउंड नजदीक मित्तल मेगा मॉल सेक्टर 25 में होगा जिससे संबंधित कुछ पूर्व सेवायें सभी सदस्यों को सौंपी गई साथ ही सब कमेटी का गठन किया गया जो प्रशासनिक कार्य ,नगर पुलिस विभाग ,नगर निगम,बिजली विभाग ऐव परमिशन की सेवा संभालेगी ।माटा ने कहा कि सभी हनुमान व्रत धारियो से विनम्र प्रार्थना है कि जो भी नियमावली दशहरा कमेटी की और से जारी की गई है कृपया अवश्य पालन करे।इस अवसर पर शाम सुन्दर बतरा, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, प्रीतम गुलाटी, किशन शर्मा, महेन्द्र पसरीचा, हरबंस लाल अरोड़ा, बसंत रामदेव, लीला कृष्ण भाटिया, जय दयाल तनेजा, चुन्नी लाल चुघ, वेद बांगा, कैलाश नारंग, किशोर अरोड़ा, सुरेन्द्र जुनेजा, किशन वधवा, जवाहर लाल जुनेजा, सूरज बरेजा, संजय बरेजा, भारत भूषण अरोड़ा, भूषण नारंग, अजय आहूजा, अमित तनेजा, सोहन रेवड़ी, चुन्नी लाल लखीना, चरण दास सेठी ,गुरमीत मक्कड़ ,दीनानाथ ,प्रवीण जुनेजा, मोहित आहूजा, फतेह चंद गुलाटी ,रमन पहवा ,संदीप दुआ ,जोगिंदर पाल,कुश जुनेजा ,स्वपनिल जुनेजा, राघव रामदेव, हिमांशु चुघ ,मोहित आहुजा ,महेश जुनेजा ,सागर रेवड़ी ,महिंदर बठला ,गोबिंद रेवड़ी ,हिमांशु अरोड़ा ,मन्नू ढींगरा आदि उपस्थित थे।

Comments