टोल प्लाजा के नजदीक ट्रक चालकों को लेन ड्राईविंग से होने वाली दुर्घटनाओं बारे जानकारी देकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 5 अप्रैल 2022, बाबरपुर ट्रेफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत अपनी टीम के साथ मंगलवार को जीटी रोड पर टोल प्लाजा के नजदीक ट्रक चालकों को लेन ड्राईविंग से होने वाली दुर्घटनाओं बारे जानकारी देकर जागरूक किया
इंस्पेक्टर मंजीत ने ट्रक चालकों को यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक करते हुए बताया कि हाइवे पर हल्के व भारी सभी वाहनों के चलने के लिए लाईन व गति सीमा निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि सड़क पर जरा सी चूक जीवन को संकट में डाल देती है। दुर्घटना से देर भली इसलिए खुद भी यातायात नियमों की पालना करे और दुसरों को भी प्रेरित करें। लेन ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं बारे विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करते हुए वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि हाइवे पर निर्धारित की गई लेन में व गति सीमा से ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों की पालना करें। यातायात के सुगम व सुरक्षित संचालन में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। नियमों की उलंघना करने वालो के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है वही वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है।
इस दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की जानकारी के पंपलेट (पोस्टर) भी वितरण किये गए। टीम में सब-इंस्पेक्टर रमेश, सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही हंसराज, मुख्य सिपाही राजकुमार, मुख्य सिपाही महिपाल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments