हरिद्वार में किया महामाई का गुणगान
BOL PANIPAT : 19 अगस्त 2023, श्री मां गंगे सावन जोत समिति, तहसील कैम्प, पानीपत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज देव नगरी हरिद्वार में माता की चौकी का आयोजन किया गया। यह समारोह श्री चेतन ज्योति आश्रम, निकट सूखी नदी, भूपतवाला हरिद्वार में किया गया। जिसमें ज्योति प्रचण्ड श्री अरुण दास जी महाराज, महंत, स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट, हरिद्वार के कर कमलों से किया गया और महामाई का गुणगान महंत हरबंस लाल बन्सी व आशीष बंसी दिल्ली वालों ने किया। उनके गाए माता के भजनों ने समा बांध दिया। इस मौके पर हरिद्वार के महंत दुर्गा दास ने सभी श्रद्धालुओं को अपना पावन आर्शीवाद दिया। पानीपत से काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हुए थे जिनके रहने व खाने के लिए आश्रम में बहुत अच्छा प्रबंध किया गया था। माता की चौकी उपरांत विशाल भंडारा वितरित किया गया। यह जानकारी समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी ने दी और कहा कि यह आयोजन काफी सफल रहा है और आने वाले वर्षों में और भी धूमधाम से कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर विपिन चावला, यश माटा, सुरेश कामरा, हरीश काठपाल, भगवान दास गंगवानी, सतकरतार आनन्द, यश माटा, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, तरूण चावला, राधेश्याम नासा, ललित मिड्ढा, निन्दी मिड्ढा, लक्की चावला, विनोद कुकरेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments