Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास मॉडल टाउन में हरियाणा कमेटी ने करवाया सफर-ए-शहादत समागम

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at December 21, 2023 Tags: , , , ,

-सच्चे मन से समर्पित करके ही परमात्मा का कृपा बनना संभव : भाई बचित्तर सिंह
-प्रचारकों ने दशमेश पिता द्वारा किला श्री आनंदपुर त्यागना, परिवार से बिछुडऩा व साहिबजादों की शहीदी प्रसंग सुनाए
-हरियाणा कमेटी के महासचिव, मैंबर व भारी तदाद में संगत हुई समागम में शामिल

BOL PANIPAT , 21 दिसंबर : हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रचारक भाई बचित्तर सिंह ने कहा कि अकाल पुरुख (परमात्मा) को सच्चे मन से मानना होगा, केवल पूजा करके उनकी कृपा का पात्र नहीं बना जा सकता। मन से उन्हें स्वयं को समर्पित करना ही उनकी सच्ची पूजा है। वे गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी माडल टाऊन पानीपत में सफर-ए-शहादत कार्यक्रम श्रृंखला के तहत हरियाणा कमेटी द्वारा करवाए गए समागम में संगत का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा का पात्र बनने के लिए सच्चे मन से उन्हें मानना पड़ता है। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि हमें गुरबाणी अनुसार ही जीवन यापन करना चाहिए। इससे पहले प्रचारक भाई सिमरनजीत सिंह ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब का किला छोडऩे का प्रसंग संगत को सुनाया। इसके उपरांत उन्होंने गुरु साहिब द्वारा सरसा नदी पर परिवार से बिछुडने का प्रसंग भी सुनाया। तत्पश्चात कथावाचक भाई गुरजोत सिंह नलवी वालो ने परिवार से अलग होने का प्रसंग सुनाते हुए सिख इतिहास से संगत को जोड़ा। उन्होंने गुरु साहिब द्वारा धर्म, कौम व देश के लिए अपना परिवार न्यौछावर करने का इतिहास सुना अपने श्रद्धासुमन गुरु साहिब के प्रति अर्पित किए। कथावाचक भाई प्रदीप सिंह ने चमकोर की गढ़ी में साहिबजादों की शहीदी का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अपने हाथों से तैयार करके साहिबजादों को जंग के मैदान में भेजा था।
कार्यक्रम में रागी भाई जगजीत सिंह बंबीहा दिल्ली वाले ने शबद कीर्तन किया, जबकि प्रसिद्ध कवि अवतार सिंह तारी श्री अमृतसर वालो ने अपनी रचनाओं से संगत को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बदलां चौं बिजली चमके सी मार दी… कविता पेश कर संगत की आंखों को नम कर दिया। अपनी कविताओं के माध्यम से कवि अवतार सिंह तारी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज व उनके परिवार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समागम में पहुंचे पंथ के प्रसिद्ध ढाडी भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा ने भी सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन प्रसंग पर आधारित रचनाओं से संगत को भावविभोर किया। समागम में हरियाणा कमेटी के संयुकत सचिव मोहनजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में सिख इतिहास श्रवण आई संगत का भी आभार जताया। इस दौरान हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति के मैंबर विनर सिंह, गुरबखश सिंह यमुनानगर, मैंबर मलकीत सिंह गौराया, चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, धर्म प्रचार सचिव भरपूर सिंह, एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, उप सचिव सतपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, निजी सहायक रूपिंदर सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, करनाल के सांसद संजय भाटिया के सपुत्र चांद भाटिया, शहर की समूह सभा सोसायटियों के पदाधिकारी, १४७ मंदिरों के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, सहायक सुपरवाईजर गुरपेज सिंह, प्रभजोत सिंह सहित हरियाणा कमेटी का स्टाफ मौजूद रहा।  

अपने बच्चों को सुनाएं साहिबजादों की बहादुरी व कुर्बानी के प्रसंग: महासचिव

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान ने कहा कि सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने शहादत के जाम पी लिए, लेकिन सिखी नहीं छोड़ी। साहिबजादों धर्म व सिखी के लिए जीवन का बलिदान कर दिया। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे हम सब को अपने बच्चों को साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की बहादुरी व कुर्बानी का प्रसंग सुनाना चाहिए, तांकि बचपन में ही उनमें अपने धर्म, सिखी व कौम के लिए प्रेम भावना पैदा हो सकें।

Comments