महर्षि वाल्मीकि युग दृष्टा ही नही कई युगों के दृष्टा थे : डा अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT: 28 अक्तूबर, महर्षि वाल्मीकि ने युगो पहले रामायण का लेखन कर दिया था।उनको भविष्य का पहले ज्ञान था। वे युग दृष्टा ही नही कई युगों के दृष्टा थे । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर इंसार बाजार में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के मत्था टेक कर आशीर्वाद लेने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए कहे।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की महर्षि वाल्मीकि ने लव कुश को शस्त्र तथा शास्त्र की शिक्षा देकर संस्कारवान तथा योद्धा बनाया।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की आज भी महर्षि बाल्मीकि का जीवन चरित्र हमे सवाई,ईमानदारी एवम परोपकार की प्रेरणा देता है । इस अवसर पर प्राण रत्नाकर, हैप्पी सिंह,बसंत,जोगिंदर प्रधान आदि मौजूद रहे।

Comments