नए सत्र के लिए प्ले स्कूलों का रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें स्कूल संचालक: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 2 मार्च। जिला भर में चल रहे प्ले स्कूलों के संचालक नए शैक्षणिक सत्र के शुरु होने से पूर्व ही अपने स्कूलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
यह जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता प्राप्त प्राइवेट प्ले-वे स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन सम्बंधी जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय या इसके अलावा जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्ले-वे स्कूलों के रजिस्ट्रेशन सम्बंधी फाईलें केवल जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में ही जमा हो सकेंगी।

Comments