Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में किया ‘रेड कलर डे’ प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘रेड कलर डे’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘रेड कलर डे’  के अंतर्गत कक्षा नर्सरी और एल०के०जी० के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यापिकाओं ने उन्हें फलों एवं सब्जियों के हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्व की जानकारी दी । कुछ बच्चे टमाटर, गाजर, तितली, तरबूज, लाल पतंग एवं स्ट्रॉबेरी आदि बन कर आए और भावाभिव्यक्ति के माध्यम से उनके खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को भाव- विभोर कर दिया। एल०के०जी० कक्षा के छात्र ने धड़कते हुए दिल एवम रक्तदान से संबंधित कविता सुनाकर सभी का मन मोह लिया और रक्तदान का संदेश दिया।  कक्षा अध्यापिकाओं ने नन्हे-मुन्नों को रेड कलर से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप करवाए।प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बच्चों की हौंसला अफ़जाई की और उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं। इनमें केवल निखार लाकर साँचे में ढालने की ज़रूरत है। वास्तविक रूप से क्रियाओं द्वारा स्मरण करवाई गई बातें ही हमारे नन्हे- मुन्नों  को सफलता के प्रथम सोपान तक ले जा सकती हैं। इसके साथ ही बच्चों की शारीरिक सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है बच्चों को सही शिक्षा, पोषण व संस्कार मिले यह देश के हित के लिए बहुत अहम है क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए हम अपने स्कूल प्रांगण में भिन्न-भिन्न  प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाते हैं।

Comments