Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


मेयर कोमल सैनी ने एस सी बस्ती योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 8, 2026 Tags: , , , ,

शहर का कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा -कोमल सैनी

पानीपत के अंतिम नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी — मेयर कोमल सैनी

BOL PANIPAT : 8 मई 2026 , पानीपत नगर निगम की महापौर कोमल सैनी ने वार्ड नं. 22 में एससी बस्ती योजना के अंतर्गत करवाए जा रहे विकास कार्यों का पार्षद रोकी गहलोत, निगम अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम पानीपत द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न 10 वार्डों की एससी बस्तियों में व्यापक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से सड़कों, गलियों, पेयजल,सीवरेज,नालियों, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अंतोदय की भावना के साथ विकास कार्यों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्यरत है। वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास सुनिश्चित हो सके।

मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है। नगर निगम केवल विकास कार्य करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पानीपत को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य जारी रहेंगे।”

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निगम अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply