Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी के पानीपत आगमन को लेकर भाजपा जिला प्रधान दुष्यंत भट्ट ने पदाधिकारियों की बैठक ली।  

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 24, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय जनता पार्टी के जीटी रोड कार्यालय में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रधान दुष्यंत भट्ट ने की। जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी रविवार को प्रातः 10:30 बजे भाजपा कार्यालय (जीटी रोड) में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सुनेंगे | इससे पूर्व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक एडवोकेट सुभाष सैनी के देशराज कॉलोनी स्थित निवास से मोटर साइकिल रैली उनके स्वागत में चलेगी और देवी मंदिर, स्काईलार्क से होते हुए भाजपा कार्यालय जीटी रोड पर आकर संपन्न होगी| इस दौरान मुख्य अतिथि पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी | इसके अलावा पानीपत जिला में अनेक स्थानों पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम होंगे | जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने हरियाणा सरकार के नए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनोहर सरकार का यह मनोहर बजट हर वर्ग का हितैषी है जिसमें किसान, गरीब, मजदूर, युवा और महिला वर्ग के कल्याण के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं |
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यालय मंदिर के समान हैं और भारत माता की तरह ही प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को मां के समान ही सम्मान देता है| हरियाणा में सुशासन व पूरी पारदर्शिता के साथ सभी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से हो रहा है| उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहाँ पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें वहीं दहेज और नशा  जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के प्रति और अधिक जागरूक करें |

Comments