Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में पूरी भव्यता से मनाया लैय्या बिरादरी का मिलन समारोह

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 5, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के आई.बी.पी.जी.काॅलेज में आल  इण्डिया लैय्या बिरादरी का बिरादरी मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी चंद्रशेखर शर्मा, सुभाष नारंग व राजू पाहवा मुख्य अतिथि रहे । बिरादरी के प्रधान गजेन्द्र सलूजा ने सभी  अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि बिरादरी का एक अलग इतिहास रहा है। बिरादरी के कई शिक्षण संस्थान पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा  और प्रशिक्षण दे रहे है । 

सलूजा ने कहा कि 1947 में भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद हमारे बिरादरी के सभी लोग लुट पिट कर यहां आए। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण किया। उन्होंने हमेशा समाज को एकजुट रहने की अपील की । प्रेम मन्दिर से पधारी श्री 108 कान्ता जी महाराज के पावन आशीर्वाद से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के शुरू में लैय्या बिरादरी के कार्यक्रमों को डाकूमैन्टरी के द्वारा बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया । इसके बाद भजन गायक प्रमोद चोपड़ा के जहाॅं डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया । इसके बाद मुलतानी फिल्मों के एक्टर कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित मुल्तानी भाषा में बनी लघु फिल्में ठोकर व श्राद्ध को दिखाया गया । जिसे देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए और कमल नयन वर्मा के कार्य की न केवल सराहना की बल्कि हर कोई उन्हें मिलने के लिए बेताब दिखा। काफी बुजुर्ग अपने आसुओं को पोंछते हुए देखे गए। इसके बाद 75 वर्ष  से अधिक आयु के पुरुष  व 70 वर्ष  से अधिक आयु की महिलाओं को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 126 बुजुर्गो को पगड़ी पहना कर, शाल  व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके बाद प्रमोद चोपड़ा के होली के मुल्तानी भाषा  में गीतों का दर्षकों ने खूब आनन्द लिया । इसके उपरांत फूलों की होली खेली गई । अन्त में लैय्या बिरादरी के प्रधान  गजेन्द्र सलूजा ने  सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और फूलों की होली खेली गई और प्रीति भोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हो गई । कार्यक्रम का मंच संचालन युधिष्ठिर शर्मा  व जगत राजपाल ने संयुक्त रूप से किया ।
इस कार्यक्रम में परमवीर ढींगड़ा, कालू बजाज,, कृष्ण  गोपाल सेठी, विजय रेहानी, अनिल नन्दवानी, कमल नयन वर्मा, जगत राजपाल,  युधिष्ठिर शर्मा,एन.डी.चावला, जगदीश असीजा, महेन्द्र बजाज, दीपक सलूजा, नितिन नागपाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments