Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


रक्त का विश्व में कहीं कोई दूसरा विकल्प नहीं : उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SOCIAL , at March 3, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 मार्च। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, एक स्वस्थ व्यक्ति ही किसी दूसरे व्यक्ति को रक्तदान देकर उसकी जान बचा सकता है। रक्त का विश्व में कहीं कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को आईटीआई में निफा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। किसी भी द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।

उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। रक्तदान की पूर्ति शरीर में जल्दी ही हो जाती है। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि कि हमें अपने माता-पिता, गुरुओं का सम्मान करना चाहिए जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि कि वे अपनी स्किल को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पानीपत के सभी औद्योगिक संस्थान आईटीआई से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके लिए हर माह बच्चों से संस्थान की ओर से संवाद कायम किया जाएगा। उन्होंने निफा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि निफा संस्था समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज में भलाई का काम करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि अच्छी सोच, अच्छी भावना, अच्छा विचार, अच्दे संस्कार मनुष्य को महान बनाते हैं। इसी कड़ी में कई तरह के दान में रक्तदान एक महादान है। रक्तदान शिविर में ज्यादातर युवाओं का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रैडक्रास के चिकित्सकों ने रक्त एकत्रित किया। इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सिंह सचदेवा व उद्योगपति धनराज बंसल ने सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने आप को सक्षम बनाएं जिससे शहर के उद्योगों को कुशल कर्मचारी मिलें। साथ ही साथ उन्होंने आईटीआई में रोजगार मेला लगाने का भी आश्वासन दिया।

आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने डीसी सुशील सारवान व निफा के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इस मौके पर निफा के जिला प्रधान रशपाल भारद्वाज व सचिव हवा सिंह, श्रवण शर्मा, हरदीप वालिया, करनाल जिला प्रधान मनिन्द्र सिंह, सचिव हितेश गुप्ता, समालखा शाखा प्रधान संदीप शर्मा, अमित जांगड़ा, यशपाल काद्यान, विरेन्द्र जैन, आईटीआई की वाईस प्रींसिपल रंजना शर्मा, बलराज सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Comments