Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री मत्सय सपदा योजना के तहत बैठक सम्पन्न. वर्ष 2024-25 की डीपीआर अनुमोदन हेतु प्रेषित की

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 मार्च। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री मत्सय सपदा योजना के तहत बैठक सम्पन्न हुई जिसमें वर्ष 2024-25 की डीपीआर अनुमोदन हेतु प्रेषित की गई।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्यों को तय समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। बैठक में जिला मत्सय अधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए 7.75 करोड की डीपीआर प्रस्तुत की गई।
जिला मत्सय अधिकारी भीमसैन बैनीवाल ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में 309 मत्सय किसान हैं जो 911.45 हैक्टेयर भूमि पर मत्सय पालन करते हैं। इस वर्ष 9800 मी. टन मत्सय उत्पादन किया गया है। विगत वित्त वर्ष में 28 हैक्टेयर सैक्टर में नए तालाब खुदवाए गए हैं।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि कोई भी बेरोजगार व्यक्ति मत्सय पालन का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री मत्सय योजना के तहत मत्सय ईकाई की स्थापना पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पारदर्शिता बरतते हुए सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों को अनुदान प्रदान करती है।
डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मत्सय पालन में रूचि रखने वाले युवाओं से अपील की कि वे इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं। प्रदेश सरकार मत्सय पालन को निरंतर बढ़ावा दे रही है। व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नई-नई तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है। मत्सय पालन के इच्छुक किसान व युवा अधिक जानकारी के लिए मत्सय विभाग के कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर मत्सय अधिकारी अनुज कुमारी भी उपस्थित रही।

Comments