मेरे बाबे दा चिमटा कित्थे वजया-मौजां मौजां हो गईयां जित्थे जित्थे वजया.
BOL PANIPAT : (29 दिसम्बर) मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी खन्ना रोड किशनपुरा पानीपत में सिद्ध श्री बालकनाथ जी का 58वां सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा परम पूज्य गुरूमाँ प्रेम गिरि जी महाराज जी की पावन अध्यक्षता में बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जिसमें परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि जी महाराज ने अपना पावन आशीर्वाद संगतों को दिया। इस कार्यक्रम में करनाल से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक काका सांई ने ‘‘मेरी हैसियत से ज्यादा मेरी थाली में परौसा है तू लाख मुश्किलें भी दे दे पौणा हारी बाबा जी मुझे तुझ पर भरौसा है’’, ‘‘मेरे बाबे दा चिमटा कित्थे वजया, मौजां मौजां हो गईयां जित्थे जित्थे वजया’’ गाकर संगतों को निहाल कर दिया। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण सुरक्षा फोर्स के अध्यक्ष पं. अनिल शर्मा ने गुरूमाँ को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। इनके साथ साथ चन्द्रभान वर्मा, भारत भूषण जैन, उमेश गुम्बर, विनोद सहगल, गौरव कक्कड़, हर्ष सचदेवा, अशोक छाबड़ा, जयभगवान, अश्विनी जिन्दल, कपिल वर्मा, हरीश धमीजा, राजेन्द्र अबरोल, चिराग सचदेवा, आकाश वर्मा ने भी माल्यार्पण कर गुरूमाँ का स्वागत किया। गुरूमाँ ने आए हुए सभी भक्तों को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया। आरती वंदन के बाद विशाल भण्डारा सभी आए हुए भक्तों ने ग्रहण किया।

Comments