Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने श्री गुरू तेग बहादूर साहिब जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics RELIGIOUS , at April 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 अप्रैल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आगामी 24 अप्रैल को स्थानीय सैक्टर 13-17 में आयोजित होने वाले श्री गुरू तेग बहादूर साहिब जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश व प्रदेश के विभिन्न सिख समाज के  लोग व अनुयायी और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग भाग लेंगे। गुरु तेग बहादूर द्वारा दिए गए बलिदान और उनकी शिक्षाओं की आम जनता को जानकारी भी मिल सकेगी ताकि हम सब उन शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक और उल्लासभरा कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से गुरु तेगबहादूर और उनके पूरे परिवार के बलिदान की कहानी को आज की नई युवा पीढी को भी जानकारी मिलेगी। गुरु तेगबहादूर सहित इनके पूरे परिवार ने जिनमें श्री गुरू गोबिन्द सिह जी और उनके चार पुत्र भी शामिल रहें, ने देश के लिए बलिदान दिया है। शायद ही इस तरह का बलिदान विश्व में किसी अन्य परिवार ने दिया हो। उन्होंने कहा कि पत्र व्यवहार कर अन्य गणमान्यों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने इस दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जाकर विस्तृत जानकारी भी ली। उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष विस्तृत ब्यौरा रखते हुए तैयार किया गया खाका प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।

विपक्ष को भी बुलाएंगे

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृति कार्यक्रम है। यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नही है, बल्कि यह हरियाणा सरकार का कार्यक्रम है और सबका सांझा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में विपक्ष को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए चण्डीगढ में ऑर्गेनाईजिंग कमेटी की हुई बैठक में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी बुलाया था और वो आए भी थे। यह कार्यक्रम राजनैतिक और पार्टियों से ऊपर उठकर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम है। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक  प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डीनेटर रणदीप घणघस, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, इसराना साहिब गुरूद्वारा से बाबा राजेन्द्र सिंह, सहित पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह धमीजा सहित भारी संख्या में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  

Comments