Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल . जिले में 25.65 प्रतिशत जमीन का हुआ रजिस्ट्रेशन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2022 Tags: , , , , ,

किसान 31 अगस्त तक अवश्य करवाएं पंजीकरण: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 18 अगस्त। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों को फसलों पर दी जाने वाली लगभग सभी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लेगा। इसलिए सभी किसानों को जागरूक होकर 31 अगस्त तक अपनी फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर अवश्य करवा लेना चाहिए।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रदेश में अब तक 43.7 प्रतिशत किसानों की जमीन का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और पानीपत जिले में 2.54 लाख एकड़ भूमि का रजिस्ट्रेशन होना है, जिसमें से 6808 किसानों द्वारा अपनी 65187 एकड़ भूमि में काश्त की गई फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाया गया है, जो कि लगभग 25.65 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की टीम किसानों को जागरूक करने में लगी हुई है। इसलिए किसानों को भी समय रहते अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाना चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें अपनी फसल को बेचने व सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

Comments