Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला(नृत्य एवं संगीत) का आयोजन 5 से 14 जुलाई तक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 2, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 2 जुलाई। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के सहयोग से स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में 5 से 14 जुलाई तक 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला(नृत्य एवं संगीत) का आयोजन जाएगा जिसमें 50 युवा/युवतियों द्वारा प्रतिभागिता की जानी है।
उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से आज कल के युवा एवं युवतियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है तथा बच्चों को कुछ सीखने को मिलता है। कार्यशाला के समापन अवसर पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comments