Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण संरक्षण का संदेश : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने बांटे 2000 पौधे


BOL PANIPAT : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर, इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने एक प्रशंसनीय पहल की। गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के गुरु पूजा उत्सव में क्लब ने “बूटा प्रसाद” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर, क्लब ने 2,000 विभिन्न प्रकार के पौधे श्रद्धालुओं को वितरित किए। प्रत्येक पौधे के साथ भगवद्गीता की एक लघु प्रति भी भेंट की गई, जिससे आध्यात्मिक और पर्यावरणीय संदेश एक साथ प्रसारित हो सके।
क्लब की प्रधान रूपाली चोपड़ा ने बताया कि इनरव्हील पानीपत मिडटाउन निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालता रहता है। पोधों की सेवा मैं क्लब वाईस प्रेसिडेंट नीतू छाबड़ा का भी बहुमूल्य योगदान रहा । वितरित किए गए पौधों में मुख्य रूप से तुलसी, जामुन, अमरूद, आंवला और सहजन शामिल थे, जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं।
पूर्व प्रधान गीता प्रिया सीमा बब्बर ने भगवद्गीता के संदेश को दोहराते हुए कहा कि भगवान ने स्वयं कहा है कि यदि हम प्रकृति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार और आदान-प्रदान करते हैं, तो वे प्रसन्न होकर हमारा कल्याण करते हैं।
यह जानकारी क्लब की संपादिका श्वेता मिगलानी द्वारा दी गई।

Comments