Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र सरकार में मीडिया सलाहकार अमित आर्य से मुलाकात कर हरियाणा में एक्रीडिटेशन के नवीनीकरण के लिए सीए रिपोर्ट को जारी रखने की मांग

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ट्रेड रजि.का प्रतिनिधि मंडल भारत सरकार के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार अमित आर्य से मिला और हरियाणा में एक्रीडिटेशन के नवीनीकरण के लिए सीए रिपोर्ट को जारी रखने की मांग की प्रतिनिधि मंडल ने आर्य को बताया कि लम्बे समय से एक्रीडिटेशन के लिए अन्य दस्तावेजों के साथ सीए रिपोर्ट जमा कराना होता है लेकिन अचानक सीए की रिपोर्ट को हटाकर आर.एन.आई. /ए.बी.सी. और डी.ए.वी.पी. द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की प्रति मांगी गई है। जबकि ये प्रमाण पत्र सम्भव नहीं, ऐसी शर्त से प्रदेश के करीबन 726 पत्रकार एक्रीडिटेशन की सुविधा से वंचित हो जाएंगे अतः सीए रिपोर्ट को ही मान्य किया जाए। जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की मांग को पूरा कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ट्रेड रजि.के अध्यक्ष आर.पी. वशिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खत्री, रविन्द्र वर्मा, जोगेन्दर , राजीव कवि मुख्य थे।

Comments