Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


जल संरक्षण में कारगर है सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 10, 2022 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT , 10 मार्च। डी.सी. सुशील सारवान ने जिला के किसानों से जल संरक्षण में सहयोग करने का आहवान किया है और कहा है कि सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक जल संरक्षण में अहम साबित हो सकती है।

इसको अपनाकर किसान कम पानी में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं और पानी भी बचा सकते हैं  डी.सी. ने कहा कि आने वाले समय में सभी को समान रूप से पानी की कमी की समस्या से झूझना पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में अब भी पानी की कमी देखी जाती है।

ऐसे में सभी को इस साथ मिलकर जल संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। सरकार भी इस ओर गंभीरता के साथ कदम उठा रही है और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाएं चला रही है।

सरकार सूक्ष्म सिंचाई से संबंधित ऐसी ही एक योजना है, जिसका लाभ उठाकर किसान ना केवल पानी की बचत करने में सहयोग कर सकते हैं बल्कि कम पानी में अच्छा उत्पादन भी ले सकते हैं।

Comments