Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी के मामले में नाबालिग आरोपी हिरासत में लिया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 मार्च 2024, थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया । आरोपी ने जून 2023 में गांव पट्टीकल्याणा में घेर से स्पलेंडर बाइक चोरी कर दोस्त को चलाने के लिए दे दी थी। गत दिनों चेकिंग के दौरान बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरीशुदा उक्त बाइक को पकड़ा था। समालखा की हथवाला चौकी पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर चोरीशुदा बाइक को कब्जा पुलिस में लिया गया था।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि नाबालिग आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई।
 
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि समालखा कि हलदाना चौकी में सुरेश पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी कुमासपुर ने शिकायत देकर बताया था कि 9 जून 2023 को वह अपनी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव पट्टीकल्याणा मंदिर में आया था। बाइक को साले के घेर में खड़ा कर वह मंदिर में चला गया था। 11 जून को बाद दोपहर देखा बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। सुरेश की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments