फोन स्नेचिंग की वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT: 16 फरवरी 2024, थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस ने बिंझौल रोड पर युवक से मोबाइल स्नेचिंग करने की वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को वीरवार को चौकी के पास से गिरफ्तार किया। आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने उक्त मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसकी बेल हो गई।
आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने 8 फरवरी को भादड़ चौक से आरोपी मोनू व मुकेश निवासी भादड़ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर 4 फरवरी को बिंझौल रोड पर युवक से मोबाइल फोन स्नेच करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। फोन स्नेचिंग की वारदात बारे थाना माडल टाउन में आकाश निवासी सौंदापुर चौक बिंझौल रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नाबालिग आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
आठ मरला चौकी में आकाश पुत्र विजय निवासी सौंदापुर चौक बिंझौल रोड ने शिकायत देकर बताया था कि वह 4 फरवरी को बाद दोपहर कार्तिक फैक्टरी से पैदल घर जा रहा था। बिंझौल रोड पर शटरिंग स्टोर के पास पहुंचा तो पिछे से एक बाइक तीन युवक सवार होकर आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छिनकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments