घरों में चोरी करने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 24 मई 2024,समालखा चौकी पुलिस ने समालखा में घरों में चोरी करने वाले एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से समालखा थाना क्षेत्र की चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ।
समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि समालखा चौकी में अखिलेश पुत्र सेवक निवासी बिकताम हडवा झारखंड हाल किरायेदार भापरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 मई को वह डयूटी पर गया था। शाम को कमरे पर लोटा तो खिड़की टूटी मिली। सामान चेक करने पर एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, एक की पेड का मोबाइल व 500 रूपये नही मिले। उसने 18 मई को पड़ोसी के घर सीसीटीवी केमरे चेक किये तो दो अज्ञात युवक कमरे में घूसते दिख रहे है। अखिलेश की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस ने वीरवार को वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को समालखा में खटीक बस्ती से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताते हुए अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। नाबालिग आरोपी ने चोरी की नगदी में से अपने हिस्से में आए 200 रुपये खर्च कर दिए।
इसके अतिरिक्त नाबालिग आरोपी ने समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में 8 मई को दिन के समय एक मकान से सोने व चांदी के जेवरात चोरी करने की एक अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में महिला टीचर सरोज पत्नी सतीश निवासी रूखी सोनीपत हाल निवासी ऑफिसर कॉलोनी समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ के बाद वीरवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया। चोरीशुदा जेवरात वारदात में शामिल इसके दूसरे साथी आरोपी के पास है। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments