Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ-सट्टे के खिलाफ पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 43 जुआरी पकड़े. दाव पर लगी 52 हजार 900 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जून 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार देर शाम को तीन अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर 43 जुआरियों को दाव पर लगी 52 हजार 900 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने अवैध जुआ-सट्टे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी क्राइम युनिट व थाना प्रभारियों को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि रविवार शाम को थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि वधावाराम कॉलोनी स्थित खन्ना स्टूडियों वाली गली में तीस, चालीस व्यक्ति इक्कठा होकर चिड़ी कबूतर पर्ची पर पैसे दाव पर लगाकर सट्टा पर्ची खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने दिवार की ऑड में खड़े होकर देखा एक व्यक्ति जोर से आवाज लगा रहा था कि चिड़ी कबूतर के 12 निशान में से एक निशान चुनकर पैसे लगाओ सही पर्ची निकलने पर 10 गुणा पैसे पाओ। दूसरा व्यक्ति लोगों से पैसे इक्कठे कर कच्ची रसीद दे रहा था और तीसरा व्यक्ति चार्ट से लोगों की चुनी हुई पर्ची फाड़ रहा था। पुलिस ने दबिश देकर मौके से सभी 37 सटोरियों को हिरासत में लेकर चार्ट से फाड़ी पर्चीया, कच्ची रसीद, पेन, नोट पेड व दाव पर लगी 33 हजार 150 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में सट्टा खिलाने वाले आरोपियों ने अपनी पहचान गांव रकिपुरा मेरठ यूपी हाल किरायेदार देसराज कॉलोनी निवासी राहुल, दिनानाथ कॉलोनी निवासी आशीष, वधावाराम कॉलोनी निवासी सोहित व सट्टा खेलने वाले आरोपियों ने अपनी पहचान ज्याति कॉलोनी निवासी अमित, वधावाराम कॉलोनी निवासी असलम, भौला चौक निवासी पवन, बिहार के नालंदा निवासी शंभू, अशोक विहार कॉलोनी निवासी रिंकू, वधावाराम कॉलोनी निवासी कवरपाल, विशाल, विक्की, सुनील, बोनी उर्फ विनित व देसराज कॉलोनी निवासी संतोष, चोखेलाल, विनोद, राजकुमार व सेक्टर 6 संत नगर निवासी नदीम, गांव सैमली जिला जीन्द हाल किरायेदार नूरवाला निवासी सागर, पूर्णिया बिहार निवासी मोहम्मद मंजर, बेगुसराय बिहार निवासी दीपक, बदायू यूपी निवासी कृष्ण लाल, न्यू रमेश नगर निवासी सोनू, हरिसिंह चौक निवासी राहुल, कुटानी निवासी अजय, भूडान जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी महताब, पिलखवा हापुड़ यूपी निवासी रणजीत, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी मोहम्मद तोसीम, कुटापी निवासी रामबूल, हरिसिंह चौक निवासी सचिन, गांव मेहकपुर जिला फरूखाबाद यूपी निवासी जोगिंद्र, सेक्टर 6 संतनगर निवासी मोहम्मद वसीम, गांव डाखेड़ी मुजफ्फरनगर यूपी निवासी घीसलीन, कुटानी निवासी साहिल व रविंद्र, पपू, इशरार के रूप में बताई। थाना तहसील कैंप में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार सीआईए टू पुलिस की टीम ने देवी मंदिर के नजदीक नाले के पास दो युवकों को सट्टा खाइवाली करते काबू किया। आरोपियों को रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम में तैनात ईएचसी सुभाष को बोगस ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा था। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 10 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी संजय पुत्र मूलचंद व यूपी के शामली जिला के खानपुर गांव निवासी राजीव पुत्र भोपाल के रूप में बताई। थाना तहसील कैंप में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार सीआईए वन पुलिस टीम ने जाटल रोड पूल के नीचे खाली जगह में जुआ खेल रहे चार युवकों को दाव पर लगी 9750 रूपए की नगदी व जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्तो सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गोसली मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र मोहन लाल, महाबीर कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र सुरेंद्र, तहसील कैंप राम नगर निवासी लोकेश पुत्र राज कुमार व जगजीवनराम कॉलोनी निवासी टोनी पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है। थाना माडल टाउन में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई कर इस अवैध काम से जुड़े लोगों को साफ शब्दों में संकेत दे दिए है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी प्रकार का अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा। इसमे किसी की संलिप्ता मिलती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि उनके आसपास में इस तरह का कोई भी अवैध धंधा हो रहा है तो नि:शंकोच पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Comments