Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-विधायक महीपाल ढांडा ने किया वार्ड 24, 25 व 26 की पीने के पानी व सीवर लाईन का शिलान्यास

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 16, 2022 Tags: , , , ,

-वार्ड 26 के अम्बेडकर भवन में बनने वाले पुस्तकालय का भी किया शिलान्यास
-तीनो वार्डों में पीने के पानी की लाईन डलने से कालोनी वासियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल: महीपाल ढांडा

BOL PANIPAT , 16 फरवरी। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज की जयंती पर बुधवार को हरिनगर स्थित रामसरूप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 24, 25 व 26 की कालोनियों में अमृत योजना के तहत डाली जानी वाली पीने के पानी की पाईप लाईन व सीवर लाईन के विकास कार्यों का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक महीपाल ढांडा का तीनो वार्ड वासियों ने फूलमालाओं  से जोरदार स्वागत किया। वहीं विधायक महीपाल ढांडा ने वार्ड 26 स्थित अम्बेडकर भवन में बनाये जाने वाले पुस्तकालय का भी शिलान्यास किया। बता दे कि विधायक महीपाल ढांडा ने पिछले वर्ष यहां पर गुरू रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी तो स्थानीय लोगों ने अम्बेडकर भवन में पुस्तकालय बनवाने की मांग की थी और विधायक ने अगली रविदास जयंती तक पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू करवाने का वादा किया था। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और जल्द ही पुस्तकालय बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत तीनो वार्डोंे में पीने की पानी की पाईप लाईन व सीवर की लाईन डलने से कालोनी वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और कालोनियों के पानी की निकासी की कोई समस्या नहीं रहेगी।

वहीं शिलान्यास के उपरांत आयोजित सभा में विधायक महीपाल ढांडा ने गुरू रविदास जी के जीवन और उनके द्वारा किये गये समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि हमें ऐसे महान संतों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर समाज व देश हित में कार्य करने चाहिये।

इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, पार्षद मंजीत कौर, पार्षद विजय जैन, अशोक कटारिया,संजीव दहिया, अनिल बजाज, सुरेंद्र परूथी, शिवकुमार शर्मा, योगेश डावर, अश्वनी ढिंगड़ा, विनित गर्ग, बलराम मकौल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, राधे श्याम प्रधान,सुभाष शर्मा प्रधान, वेद पूर्व प्रधान, एसके त्यागी पूर्व प्रधान, प्रदीप अग्रवाल,राजपाल हरिनगर, अमित राणा,कपिल राणा सहित काबड़ी रोड व तीनों वार्डों की कालोनियों के भाजपा के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति के अलावा भाजपा व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के बिचपड़ी मंडल के सभी नेता एवं कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments