Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


24 अप्रैल को पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव समारोह का प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाएगा : सांसद संजय भाटिया


BOL PANIPAT , 9 अप्रैल। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शिवाजी स्टेडियम में आयोजित “हिन्द दी चादर” लाइट एंड साउंड शो में अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 24 अप्रैल को पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव समारोह का प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व की श्रृंखला में आज हिंद दी चादर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति हुई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी धर्मों का सम्मान है। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज,मेयर अवनीत कौर, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपायुक्त सुशील सारवान, पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह धमीजा,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा,पूर्व मेयर व वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार भूपेन्द्र सिंह सहित सिक्ख धर्म के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधी के हजारों की संख्या में सिक्ख संगत मौजूद रहीं।

Comments