Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह के जन्मदिन पर समर्थकों ने दी शुभकामनाएं। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए दी शुभकामनाएं। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 9, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत : बरसात के मौसम में हर कोई अपने घर पर रहना पसंद करता है घर से बाहर जाना किसी को अच्छा नहीं लगता लेकिन शहर में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बरसात की परवाह न करते हुए अपने नेता का जन्मदिन मनाने के लिए उनके निवास स्थान पर इकट्ठे हुए और बरसात में ढोल की थाप पर नाचते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  वरिंदर (बुल्ले) शाह  का जन्मदिन मनाया। सुबह से ही फोन के माध्यम से वह घर पर पहुंचकर लोग कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

समर्थकों की भीड़ को देखकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह भी गदगद नजर आये। बुल्ले शाह ने कहा कि आप सभी ने जो मुझे मेरे जन्मदिन पर एक प्यार के रूप में तोहफा दिया है मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।  इसी तरह आपका प्यार सदा बना रहे। आने वाले इलेक्शन को लेकर उन्होंने समर्थकों को बातों-बातों में संकेत देते हुए कहा कि आने वाले समय में शहर की जनता को इस महंगाई से, बेरोजगारी से छुटकारा दिलाएंगे व एक ईमानदार सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ता दीपक, डॉ कपूर,जवाहर आहूजा, सुमित बंसल एवं जेजेपी से हितेश गगनेजा (जिला प्रधान ULB) के साथ लोगो ने भी आज वीरेंद्र शाह को तोहफा देने के रूप मे कांग्रेस पार्टी का दामन थामा व बुल्ले शाह के निवास पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। 

Comments