Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कालेज के खेल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती का होगा आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 28, 2025 Tags: , , , ,

-विधायक प्रमोद विज 29 नवंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हवन में शामिल होकर करेगे समारोह की शुरूआत

-1 दिसंबर को वैश्विक श्लोकोच्चारण, गीता सद्भावना यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता आरती और दीप दान कार्यक्रम होंगे आयोजित

BOL PANIPAT , 28 नवंबर। डीसी डाक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 29 नवंबर शनिवार को विधायक प्रमोद विज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हवन व गीता पूजन के साथ किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गीता का श्लोक उच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा 30 नवंबर को श्रीमद्भगवद् गीता कथा, गीता यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीता आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंतिम दिन 01 दिसंबर को स्कूली बच्चों द्वारा वैश्विक श्लोकोच्चारण, गीता सद्भावना यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता आरती और दीप दान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Comments