Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


इसराना तहसील के नम्बरदारों को मोबाईल वितरित किए गए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को इसराना तहसील के नम्बरदारों को लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में मोबाईल वितरित किए गए। एडीसी वीना हुड्डा ने इन नम्बरदारों को मोबाईल वितरित किए। इसराना तहसील के 164 नम्बरदारों को मोबाईल वितरित किए गए हैं।

एडीसी वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 30 जुलाई को समालखा व बापौली के नम्बरदारों को वैश्य कन्या महाविद्यालय नई अनाज मंडी समालखा में प्रात: 9 बजेे मोबाइल वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के लिए सभी तहसीलदार अपने स्तर पर तैयारियां कर लें और सभी नम्बरदारों का पहुंचना भी सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। नम्बरदारों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मोबाइल प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Comments