जून में पाकिस्तान में स्थित गुरूद्वारा में जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं/जत्थों से भारत सरकार द्वारा मांगे गए आवेदन .
BOL PANIPAT , 1 फरवरी। गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस और महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर जून में पाकिस्तान में स्थित गुरूद्वारा में जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं/जत्थों से भारत सरकार द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनकर्ता राज्य सरकार को इसके लिए आगामी 15 अप्रैल तक राज्य सरकार द्वारा जारी प्रोफार्मा भरकर आवेदन कर सकते हैं।

Comments