मोदी मनोहर की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत का पालन दृढ़ता से कर रही है : गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT , 8 दिसंबर। मतलोड़ा, प्रधानमंत्री मोदी का स्वप्न तथा लक्ष्य है की भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने। इसी लक्ष्य को लेकर मोदी दिन रात मेहनत कर रहे है ।हमारा भी कर्तव्य है की अपने प्यारे भारत को देश को विकसित बनाने के लिए मोदी मनोहर के साथ चले। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने वैसरी गांव में विकसित भारत यात्रा में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की मोदी तथा मनोहर की सरकार आपके द्वार पहुंच रही है ।पात्र लोगो को ढूंढ ढूंढ कर लाभ दे रही है ।ऐसा पहली बार हो रहा है की सरकार आपके घर द्वार पहुंचकर आपकी समस्या सुन तथा हल कर रही है।

पहले की सरकारों में छोटे छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे अब घर बैठे आपके राशन कार्ड,पेंशन आदि सेवा घर बैठे मिल रही है। उन्होंने कहा की मोदी मनोहर सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पालन पूरी दृढ़ता से कर रही है।
गजेंद्र सलूजा ने आयुष्मान ,चिरायु,विवाह शगुन योजना,मनोहर सरकार द्वारा छः सौ से अधिक सेवाएं ऑनलाइन करने का जिक्र किया ।उन्होंने अपने उद्बोधन में जनधन योजना,हर घर नल से जल,स्वच्छ भारत मिशन,जी ट्वेंटी की सफल अध्यक्षता तथा चंद्रयान की सफलता का भी जिक्र किया।
गांव में पहुंचने पर गजेंद्र सलूजा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

गजेंद्र सलूजा ने अधिकारियों के साथ सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। गजेंद्र सलूजा ने मोदी सरकार तथा मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने उज्जवला योजना के पात्र लोगो को गैस चूल्हे वितरित किए।
उन्होंने उपस्थित जन को भारत को विकसित देश बनाने की शपथ भी दिलाई। सामाजिक क्षेत्र में उत्तम योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया तथा कृषि विभाग द्वारा निकाली जा रही रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी समालखा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पवार,अमित कुमार, सरपंच प्रमिला देवी, सरपंच प्रतिनिधि राज किशन, जिला भाजपा मंत्री एडवोकेट रोशन माहला,सरपंच अभिजीत तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा,मुख्य रूप से मौजूद रहे

Comments