Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शनिवार व रविवार को भी लगेंगे पीपीपी हेल्प डैस्क एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 13 जनवरी। एडीसी वीना हुड्डïा ने जानकारी देेते हुए  बताया कि परिवार पहचान पत्र में शिकायतों के निवारण हेतु सभी खण्ड स्तरो पर हेल्प डैस्क लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी आम जन परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित जानाकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के दुरभाष नम्बर 0180-2650152 पर भी फोन करके जानकारी ले सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी खण्डों में विभाग की टीमों द्वारा चार से पाँच हेल्प डैस्क लगाकर परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित शिकायतों को दुर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को इन हेल्प डैस्को के माध्यम से जिला भर से कुल 1466 शिकायते दर्ज की गई जिनमें से 891 शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया तथा 575 शिकायतों को मुख्यालय स्तर पर ठिक होने के लिए अपलोड किया गया। उन्होंने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग की टीमों द्वारा अतिरिक्त तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण किया जा सके।

Comments