प्रधान कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक
BOL PANIPAT : आज दिनांक 13 नवम्बर 2022 रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक सब्जी मण्डी के पीछे सीनियर सिटीजन क्लब में प्रधान कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में हुई। आज के इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध दानवीर, समाजसेवी श्री अशोक बांगा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। समिति हर माह जिनका जन्मदिन व नये सदस्यों का मान सम्मान किया जाता है। कार्तिक मास के अवसर पर समिति के वरिष्ठ नागरिकों को हरिद्वार व वृंदावन की तीर्थ यात्रा भी करवाई गई। समिति द्वारा आज शुगर व बीपी चैकअप का आयोजन भी किया गया जिसमें एन.के. आहुजा ने अपनी सेवायें प्रदान की। कैम्प भी लगाती है। जिसका सभी सदस्य लाभ उठाते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगड़ा ने किया और कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आज के इस कार्यक्रम में वित्त सचिव उपेन्द्र दुआ, विरेन्द्र सोनी, सुभाष गर्ग, आई.एन. कुकरेजा, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, बलजीत राय, आसानन्द जुनेजा, पुरूषोत्तम शर्मा, पी.सी. चुघ, श्री राम, हरीश खुराना, एस.सी. आर्य, एन.के. गोयल, हंसराज तनेजा, सुभाष सोनी,सुभाष ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

Comments