सभी एसोसिएशन के सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा माइक्रो डोनेशन करे- अर्चना
ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने ली आर एम पी एसोसिएशन की बैठकें
BOL PANIPAT 15 फरवरी , सभी आर एम पी असोसिएशन के सदस्य नमो एप्प के माध्यम से ज़्यादा से ज्यादा माइक्रो डोनेशन कराए आर एम पी एक व्यवसाय है जो जनता की सेवा से सीधा जुड़ा है। आर एम पी एसोसिएशन के सदस्य का सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है वो समाज के बहुत बड़े भाग से माइक्रो डोनेशन करा सकते ।
आप खुद भी माइक्रो डोनेशन करे अन्य लोगों को भी प्रेरित करे। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुडा स्तिथ कार्यलय पर आर एम पी एसोसिएशन के सदस्यों बकी एक बैठक लेते हुए कही ।
डॉ अर्चना ने कहा कि आर एम पी किसी रोगी के लिए प्रथम सहारा होता है। पहले वही रोगी को प्राथमिक चिकित्सा देता । समाज के लिए बहुत बडी सेवा का कार्य करता है। उन्होंने डॉ अर्चना ने कहा कि कोरोनो की दूसरी लहर में भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने अभूतपूर्व सेवा का कार्य किया ।
उन्हीने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,राष्ट्रवाद इसका आधार है।
माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी में अपना योगदान देकर देश की राष्ट्रवादी विचार धारा से जुड़े।डॉ अर्चना ने मौके पर ही आर एम पी एसोसिएशन के सदस्यों को नमो एप्प मौके पर डाउन लोड कराए।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ जगदीश आहूजा ने की। चिकित्सा प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ मंजू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । बैठक को जिला मीडिया प्राभारी ईश कुमार राणा ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर सह प्रभारी सुनीता गोयल भी मोजुद रही

Comments