Sunday, June 21, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 21, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यालय में आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आज के मुख्य अतिथि प्रमोद आहुजा  (मै. आहूजा स्वीट्स) ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी ने की। जिन सदस्यों का जन्मदिन जून मास में आता है उन्हें सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद आहुजा ने इस अवसर पर कहा कि गरमी के मौसम में कृपया अपने घर की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के कसौरे में पानी जरूर रखें क्योंकि गर्मियों में पानी इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे जीव जगत के लिए जरूरी होता है। मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगड़ा ने किया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष उपेन्द्र दुआ, ईश्वर शर्मा, ओ.पी चुघ, बलजीत राय, रोशन लाल, पुरूषोत्तम शर्मा, डा. रमेश चुघ, हरीश नागपाल, राकेश गोयल, नरिन्द्र गोयल, धर्मवीर आर्य, एम.एल. पाहवा, बी.के चांदला, रमेश नागरथ, सरला ग्रोवर, एस.सी. पपरेजा, वीरेन्द्र सोनी, प्रकाश चुघ, सुभाष सोनी, प्रताप मदान, हरीश खुराना, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

Comments


Leave a Reply