Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत के राकेश चुघ सहित आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारी होंगे आप में शामिल आज

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 19, 2022 Tags: , , , , , ,

-आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में अनेकों एसोसिएशनों के प्रधान थामेंगे आप का दामन

BOL PANIPAT ,19 मार्च। आप के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने बताया कि हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं रब दे बंदे संगठन के प्रमुख सेवक राकेश चुघ सहित शहर की करीब आधा दर्जन व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रधान रविवार को जीटी रोड स्थित सिंगला पैलस में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होगे। सुखबीर मलिक रविवार को सनौली रोड स्थित कार्यालय पर जानकारी दे रहे थे।

मलिक ने बताया कि शहर की विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधानों एवं उद्योगपतियों के आप में शामिल होने से पार्टी को बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी। वहीं हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चुघ ने बताया कि उनके साथ शहर के अनेकों व्यापारी एवं व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रधान सुशील गुप्ता जी के नेतृत्व में आप में शामिल होगे। उन्होंने बताया कि रविवार के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है।

आप की जन कल्याणकारी नीतियों व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली  से प्रभावित होकर सभी व्यापारी आप में शामिल हो रहे है। वहीं इस मौके पर राकेश चुघ ने आप में शामिल होने वालो की लिस्ट जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक को सौंपी। इस मौके पर अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। बता दे कि आप में शामिल होने वाले अभी सभी व्यापारियों के नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है.और रविवार को भारी संख्या में पानीपत के व्यापारी आप का दामन थामेंगे।

Comments