“मोटिवेशनल कोट्स” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(पी. जी.) कॉलेज के वाणिज्य विभाग की बी. बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में “मोटिवेशनल कोट्स” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को काल्पनिक कोट्स बनाने थे। इस प्रतियोगिता में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सक्सेस,लाइफ,एजुकेशन,एनर्जी,पॉजिटिविटी इत्यादि पर काल्पनिक कोट्स बनाए। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है।वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. करुणा सचदेवा ने किया |प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति , द्वितीय स्थान मानसी,तृतीय स्थान उर्वी और सांत्वना पुरस्कार नीतू ने हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Comments