इंटर जोनल हैंडबाल चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज ने जीता कांस्य पदक
BOL PANIPAT – 11 फरवरी 22,डी.ए.वी कॉलेज अंबाला, लाहौर में आयोजित इंटर जोनल हैंडबाल महिला चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज की खिलाडीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। शुक्रवार को विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामनिवास ने स्वागत कर खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेन्द्र देशवाल, सचिन समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
डॉ. रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 से 9 फरवरी को अंबाला के डी.ए.वी कॉलेज , लाहौर में आयोजित इंटर जोनल हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें आर्य कॉलेज की खिलाडियों ने अपने खेल का शानदार करते हुए के डी.ए.वी कॉलेज, लाहौर अंबाला को 17-10 से हराकर कांस्य पदक जीतकर कॉलेज के साथ-साथ अपने जिले पानीपत का भी नाम रोशन किया। उन्होंने यह भी बताया की इस वर्ष कबडडी प्रीमीयर लीग में भी आर्य कॉलेज 5 खिलाडी लीग की अलग-अलग टीमों का हिस्सा बन कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेन्द्र देशवाल, सचिन समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments