Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट और विख्‍यात ग्‍लोबल फाउंडेशन में एमओयू. स्‍टार्टअप के बढ़ेंगे अवसर.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 6, 2024 Tags: , , , , , ,

-संस्‍था के अध्‍यक्ष और ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व निदेशक पहुंचे, स्‍टूडेंट्स को करेंगे प्रशिक्षित

BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्‍टीट्यूटशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी और विख्‍यात ग्‍लोबल फाउंडेशन के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्‍टैंडिंग (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर हुए हैं। अब पाइट के स्‍टूडेंट्स के लिए स्‍टार्टअप के अवसर और बढ़ जाएंगे। पाइट के साइबर सिक्‍योरिटी सेल की ओर से यह पहल की गई।

विख्‍यात फांडेशन के निदेशक राकेश सचदेवा ने छात्र-छात्राओं को स्‍टार्टअप के बारे में जागरूक किया। उन्‍होंने कहा कि सबसे पहले आपके पास यूनिक आइडिया होना चाहिए। दूसरी बात ये कि ये आइडिया सेलेबल होना चाहिए। यानी कि इसके माध्‍यम से बिजनेस बन सके। जब तक कोई आइडिया बिजनेस में ट्रांसफर नहीं होता, तब तक वो आइडिया व्‍यर्थ ही माना जाता है। इसके साथ ही आपको इसका भी ध्‍यान रखना है कि जो आपके आइडिया पर पैसा लगा रहा है, उसकी भी आमदनी बढ़े। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि रोजगार के साथ अब स्‍वरोजगार की भी बात होनी चाहिए। हमें रोजगार देने वाला बनना चाहिए। पाइट में स्‍टार्टअप कंपनियां चल रही हैं। बच्‍चे खुद कंपनी बना रहे हैं। बच्‍चों के लिए बिजनेस लैब भी है, जहां पर वर्चुअल कंपनी बनाई जा सकती है। इस अवसर पर पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, ऑल इंडिया रेडियो से पूर्व निदेशक महेश शर्मा, निदेशक डॉ.शक्ति अरोड़ा, डीन डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, साइबर सिक्‍योरिटी सेल एवं स्‍टार्टअप सेल की अध्‍यक्ष डॉ.शक्ति अरोड़ा मौजूद रहीं।

Comments