माउंट आबू स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई एसजीएफआई जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता. विजेता खिलाड़ियों का हुआ चयन.
BOL PANIPAT । एन वी आर्चरी एकेडमी, माउंट आबू स्कूल, अंसल में एसजीएफआई जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में इंडियन, कंपाउंड एवं रिकर्व वर्गों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय विद्यालय खेलों में पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर डीपीई राजेश कुमार (जीएसएसएस नारायणा), सुमित सरोहा (पीटीआई, जीएसएसएस ददलाना) पानीपत जिला के तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ, साहिल गुलिया तीरंदाजी कोच, दीपक तीरंदाजी कोच तथा आयोजन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में माउंट आबू स्कूल की कोऑर्डिनेटर मिस रिया जसूजा विशेष सहयोग रहा।
चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
अंडर-17 बालक
इंडियन राउंड: शैलेश्वर, निकुंज, एकलव्य, कृतिनय
कंपाउंड राउंड: प्रियांशु, वंश, प्रिक्षित, हार्दिक
रिकर्व राउंड: आयुष
अंडर-14 बालिका
इंडियन राउंड: तेजल, यशवी, आकांक्षा, सानायरा, किरण
अंडर-14 बालक
इंडियन राउंड: चिराग, यश, पारस, आदित्य
रिकर्व राउंड: हरित, सक्षम, वत्सल, विराट
अंडर-17 बालक
इंडियन राउंड: निहार, गुरप्रीत, देव कुमार, देवांशी
कंपाउंड राउंड: आर्यन, हर्षित शर्मा
रिकर्व राउंड: राहुल गुप्ता
अंडर-19 बालक
इंडियन राउंड: निहार, गुरप्रताप, देव कुमार, देवांश
कंपाउंड राउंड: आर्यन, हर्षित शर्मा
रिकर्व राउंड: राहुल गुप्ता
अंडर-17 बालिका
इंडियन राउंड: तेजल, यशवी, आकांक्षा, सानायरा, किरण
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट निशानेबाजी का परिचय दिया। आयोजकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगी स्टाफ का सफल आयोजन में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Comments