Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


‘ग्रीन मैन’ को मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के हाथों मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड


BOL PANIPAT : पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से लगातार कार्य कर रहे ‘ग्रीनमैन’ सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के हाथों के हाथों प्राप्त हुआ। यह सम्मान समारोह लेमन ट्री होटल, कौशांबी, गाजियाबाद में आयोजित द ग्रैंड अचीवर्स अवॉर्ड-2026 कार्यक्रम में हुआ। प्रोफेसर दलजीत कुमार को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके समर्पण, निरंतर प्रयासों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह सम्मान दिया गया। प्रो. दलजीत कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किसी संस्था या सरकारी योजना पर निर्भर रहने के बजाय अपने निजी प्रयासों और संसाधनों से बड़े स्तर पर हरित अभियान चलाया है। उन्होंने अब तक 70 हजार से अधिक पौधे लगाने का कार्य किया है। इसके अलावा ग्रीनमैन के प्रयासों से 28 हर्बल गार्डन विकसित किए गए हैं तथा पक्षी विहार और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उनका पर्यावरण अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है। वह पौधों के संरक्षण, औषधीय पौधों को बढ़ावा देने, पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा जैविक खाद के प्रयोग और निर्माण के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हैं। उनका मानना है कि पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा, जब पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जाए। जया प्रदा के हाथों मिला यह सम्मान प्रो. दलजीत कुमार की वर्षों की पर्यावरण सेवा को मिली महत्वपूर्ण पहचान है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोगों को भी प्रकृति संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आने का संदेश मिलता है। प्रो. दलजीत कुमार ने सम्मान के लिए आयोजकों और जया प्रदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Comments


Leave a Reply