Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नगर निगम बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाए : एसडीएम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 27 जून। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने सोमवार को विभिन्न अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि आने वाले समय में बारिश के मौसम को देखते हुए सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाएं। जहां-जहां भी सीवरेज बधित है उसको दुरुस्त करें।

आने वाले समय में बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव की स्थिति पैदा होती है जिससे आमजन प्रभावित होता है। इसलिए विशेषकर जन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम इस ओर बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डाे में सफाई के लिए लगाए गए कर्मचारियों और सम्बंधित एजेंसी को भी यह स्पष्ट तौर पर बता दें कि कूड़े का समय से उठान करें।

Comments