जसवंत उर्फ देसू की हत्या का पर्दाफ़ाश. आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने गढ़ी सिकंदपुर गांव निवासी जवंत उर्फ देसू 42 की हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी गढ़ी सिकंदपुर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में राकेश पुत्र रमेश चंद्र निवासी रामनगर गढी सिकंदपुर ने 7 अप्रैल को शिकायत देकर बताया था कि उसका चाचा जसवंत उर्फ देसू 4 अप्रैल को घर से बिना किसी को बताए कही चला गया। जिसकी काफी जगह तलाश की परंतु अभी तक नही मिला। राकेश की शिकातय पर थाना पुराना औद्योगिक में गुमशुदगी का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।
दिल्ली पेरलल नहर में बिंझौल हेड के पास मिला था शव
आठ मरला चौकी पुलिस को दिल्ली पेरलल नहर में बिंझौल हेड के पास 9 अप्रैल को एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव की शिनाखत 42 वर्षीय जसमत उर्फ देसू निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा इजाद कर जांच शुरू कर दी थी।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए गांव में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में गढ़ी सिकंदरपुर निवासी सुनील पुत्र रामेश्वर बाइक पर अपने पीछे जसवंत को बैठाकर ले जाते दिखा। सीआईए टू पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम आरोपी सुनील को गांव गढ़ी सिकंदरपुर से काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने जसवंत उर्फ देसू की हत्या करने बारे स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीना पहले वह और जसवंत एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तब किसी बात को लेकर उसकी जसवंत के साथ कहासुनी हो गई थी। तभी से वह मन ही मन में जसवंत से रंजिश रखने लगा था। 4 अप्रैल की देर शाम वह जसवंत को शराब पार्टी के बहाने बाइक पर बैठाकर दिल्ली पेरलल नहर पटड़ी पर ले गया। शराब पीने के बाद जसवंत को ज्यादा नशा हो गया तो उसने हाथ व पैर रस्सी से बांधकर जसवंत को नहर में फैक दिया और अपने घर आकर सो गया था।
वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments