पेट्रोल पंप पर लूट व दुकानों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार. 4 वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2024,पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने तामशाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार देर शाम काला आंब से गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट की उक्त वारदात के अतिरिक्त दुकानों में चोरी व लूट की 3 अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान राहुल, महताब व विकास उर्फ गोलू निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक काला आंब पार्क में बैठे हुए है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राहुल पुत्र धर्मवीर, महताब पुत्र हसन व विकास उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 14 अप्रैल की रात तामशाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 5290 रूपये लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
लूट की उक्त वारदात बारे सेल्समैन संदीप पुत्र सतपाल निवासी झाडखेड़ी शामली यूपी की शिकायत पर थाना सनौली में अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने पंप पर लूट की उक्त वारदात के अंतिरिक्त दुकानों में चोरी की 2 व राहगीर मोबाइल व नगदी लूट की 1 अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग, थाना किला व थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक लूट व चोरी उक्त 4 वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटी 5290 रूपये की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 3 हजार रूपये बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
20 जुलाई की रात कुटानी रोड पर दलबीर नगर में वर्मा चौक के पास स्थित एक परचुन की दुकान का ताला तोड़कर 17 हजार रूपये, 10 डिब्बे घी व 4 डिब्बी सिगरेट चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में राजीव पुत्र रामेश्वर निवासी दलबीर नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 अप्रैल की रात तामशाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 5290 रूपये लूटे। लूट की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में संदीप पुत्र सतपाल निवासी झाडखेड़ी शामली यूपी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
22 जून की रात सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर स्थित एक कैटल फीड की दुकान का शटर तोड़कर 3 हजार रूपये चोरी किये। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नरेश पुत्र बलजीत निवासी टीडीआई की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
28 मार्च की अल सुबह विजय नगर खेत के रास्ते पर पैदल जा रहे एक युवक से 1 मोबाइल व 2 हजार रूपये लूटे। लूट की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संदीप निवासी राकेश कालोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments