Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुर्मू का राष्ट्रपति बनना महिला सम्मान व आदिवासी गौरव की नई गाथा : अर्चना।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 21जुलाई, द्रोपदी मुर्मू के देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चन गुप्ता जम कर थिरकी। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू का देश का राष्ट्रपति बनना महिला सम्मान वा आदिवासी गौरव की नई गाथा है। डा अर्चना ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका का प्रयास व सबके विश्वास के सिद्धांत पर चल रही।

समाज के अब तक की सरकारों के दौरान उपेक्षित रहे को मुख्य विकास कि मुख्य धारा से जोड़ रहे। मुर्मू के राष्ट्रपती बनने से समाज के वंचित समाज के आत्मसम्मान व आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। वो लोग भी समाज के विकास व देश के विकास कि मुख्य धारा में जुड़ेंगे। डा अर्चना ने सभी को द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर अशोक कुच्च्छ, विधु रावल, कृष्ण छोकर, ऋषि पाल रावल, बलकार गोलन, सौरभ गुप्ता, विनोद छोकर, सुशील जिंदल, ईश कुमार राणा,नीरज गोयल आदि उपस्तिथ रहें।

Comments