सरकार देश की मेहनतकश जनता द्वारा संघर्षो एवं बलिदानों से प्राप्त किये गए अधिकारों को कुचल रही है : कश्यप
पानीपत : 30 अप्रैल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ‘” भाजपा सरकार हराओ – देश बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ” के नारे के साथ देशव्यापी राजनीतिक अभियान के तहत आज पानीपत में जन जागरण अभियान में आज शोंदापुर, खुकराना, आसन कला, आसन खुर्द, खन्डरा, शेरा, बाल जाटान, धर्म गढ़, रेर कला ,कवी, मडलोडा, वेसर वेसरी, लुहारी सुताना, शोंदापुर आदि गांवों में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रचार अभियान चलाया । आज के प्रचार जत्थे का नेतृत्व सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने किया और जिला सचिव पवन कुमार सैनी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट, हरपाल सिंह कश्यप, चंद्र भान निम्बरी, रामबीर कश्यप,भूल्लण ,जथ भगवान दरियापुर, भूपेन्द्र कश्यप, रुपेश सैनी बिन्दर सिंह तोमर आदि शामिल हैं।
इस दौरान दर्जनों नुक्कड मिटिंग की गई और पर्चे बांटे गये। नुक्कड मीटिंगों को दरियाव सिंह कश्यप, पवन कुमार सैनी, राम रतन एडवोकेट सहित अन्य ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि ंदेश की आजादी और स्वतंत्रता के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अनेक संघर्षों में भाग लिया और देश के विकास के लिए संसद तथा संसद के बाहर अविस्मरणीय भूमिका अदा की। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि आज की भाजपा सरकार देश की मेहनतकश जनता द्वारा संघर्षो एवं बलिदानों से प्राप्त किये गए अधिकारों को कुचल रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान, लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। राम रतन एडवोकेट, पवन कुमार सैनी आदि ने नुक्कड़ मीटिंगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नव उदारवादी नीतियों के कारण देश व प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि देश के मजदूरों, किसानों, दलितों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। वक्ताओं ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जन जागरण अभियान को समर्थन देने की अपील की।

Comments