Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


इतिहास विभाग की ओर से ‘संग्रहालय भ्रमण सप्ताह’ का आयोजन किया गया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी (पी.जी) महाविद्यालय, पानीपत के इतिहास विभाग की ओर से ‘संग्रहालय भ्रमण सप्ताह’ का आयोजन किया गया | इसका  उदघाटन  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा किया गया | उदघाटन  के अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने संग्रहालय के महत्व पर प्रकाश डाला | साथ ही उन्होंने संग्रहालय के बेहतर अनुरक्षण के लिए इतिहास के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और इतिहास विभाग को बधाई दी |

इस अवसर पर इतिहास  विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने बताया कि यह संग्रहालय इतिहास विभाग की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है | उन्होंने कहा कि यह इतिहास की विद्यार्थियों के लिए तो इसका  विशेष महत्व  है ही साथ ही सामान्य जिज्ञासु  छात्र- छात्राओं के लिए यह प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्ति का एक अनुपम स्रोत है | महाविद्यालय की इस संग्रहालय में भारत व  हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर की झलक मिलती है | साथ ही इसमें पानीपत के ऐतिहासिक स्मारकों की शोध आधारित जानकारी उपलब्ध है | 

उदघाटन के अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पी.के नरूला,  राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्षा  डॉ. किरण मदान, मार्केटिंग विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान,प्रो. सोनिया (फिजिक्स विभागाध्यक्षा) ,डॉ. विनय वधवा , डॉ. शर्मिला यादव (हिंदी विभाग) ,  प्रो. रवि सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे | उल्लेखनीय है कि यह संग्रहालय 1 सप्ताह तक 12:00 से 1:30 बजे तक खुला रहेगा, जिससे महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकगण लाभान्वित हो पायेंगे  | इस दौरान  इतिहास विभाग के प्रवक्ता प्रो. रवि संग्रहालय में संग्रहित ‘हिस्टोरिकल आर्टिफैक्ट्स सम्बन्धित जानकारी आगन्तुकों को प्रस्तुत करेंगे |

Comments