Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


मेरा मकसद राजनीति में आकर के धन कमाने का नहीं है जन सेवा करने का है : विजय जैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 6, 2024 Tags:

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के नेता विजय जैन ने अपने डोर टू डोर अभियान के तहत घर-घर जाकर के देशराज कॉलोनी, विकास नगर,और इंदिरा कॉलोनी में लोगों से अपने लिए जन समर्थन की अपील की लोगों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा है कि मैं ग्रामीण हल्के की जनता की सेवा करने के मकसद से राजनीति में आया हूं मेरा मकसद राजनीति में आकर के धन कमाने का नहीं है जन सेवा करने का है, मेरे पास भगवान का दिया सब कुछ है अब मैं चाहता हूं कि बाकी बचा हुआ जीवन गरीब व असहाय लोगों की सेवा में लगा करके आप लोगों की सेवा करने का है,अगर आप लोगों ने आशीर्वाद व प्यार दिया तो सरकार मेरे ऑफिस से ना चल करके आप लोगों के दरवाजे पर होगी,मै सदैव जन सेवा करता रहूंगा इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि विजय जैन सत्ता में आने के बाद जनता की दोगुनी ताकत से सेवा करेगा, क्योंकि सत्ता में आने के बाद विधायक व मंत्री अपने निजी रिश्तेदारों जीजा साला के माध्यम से ग्रामीण हल्के की सरकार चलाना चाहते हैं ऐसा कभी नहीं होगा क्योंकि भगवान का दिया विजय जैन के पास सब कुछ है उनके सभी रिश्तेदार साधन और संपन्न हैं,यह व्यक्ति सिर्फ सेवा करने के मकसद से ही राजनीति में आया है राणा ने कहा है कि विजय जैन के विधायक बनने के बाद पानीपत ग्रामीण हल्के की जनता ही सत्ता को चलाएगी, इस अवसर पर मनोज जैन, राजेंद्र सैनी ,शक्ति लाला, सुरेंद्र शर्मा, बॉबी जैन,आर्यन जैन, धर्मवीर शर्मा , शक्ति लाला, अनिल जैन,सुरेंद्र जैन, राजकुमार जैन,पूर्व फोरमैन रामलाल भाटिया,सुभाष गोयल ,प्रेम गोयल ,प्रवीण शर्मा ,सचिन कंसल ,नेहा शर्मा ,हरीश गुप्ता ,अनिल जैन ,बलदेव अरोड़ा हनुमान ,शिव कुमार शर्मा सोनू राजपूत ,पवन रोहिल्ला ,तस्लीम ,उस्मान अली, कालू भिखारी, राम बालक, राहुल भूमिहार, संतोष रावत, पारस शर्मा,बॉबी कपूर, हर्ष सरदार ,अमित तिवारी, नमन सचदेवा, जॉनी सिंगला, प्रवीण प्रजापत, विकास वैद, रामजवारी कश्यप, बारूराम कश्यप राजपाल सैनी, दीपक बरेजा ,आदि लोग उपस्थित है

Comments