Monday, February 9, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र बठला ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया. राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ज्वाइन करवाया

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 16, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी जिला पानीपत सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र बठला ने राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम रखा। जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक एवं पानीपत अध्यक्ष प्रितपाल खेड़ा ने किया।

मुख्य रूप से इस स्वागत समारोह में सुरेंद्र बठला ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया जिसको राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर सभी लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा ।

इस मौके पर माननीय राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा पंजाब चुनाव प्रचंड जीत के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी की तरफ एक लहर सी चलने लगी है वैसे आम आदमी पार्टी के कार्यों को सभी लोग पसंद करते हैं और पंजाब जीत के बाद सभी आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करना चाहते हैं जितने भी साथी हमारे जिन्होंने आज ज्वाइन किया है उनका मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि वह तन मन धन से पार्टी के साथ साथ देश की सेवा करते रहेंगे।

ज्वाइन करने वालों में से गौरव ढींगरा,रामप्रकाश मिगलानी, दिनेश लाल ठाकुर,राज रानी ठाकुर, शोभा बठला,सुरेंद्र बठला, अमित सैनी, बिंदु रामदेव,खुशबू रामदेव, कमल रामदेव, तमन्ना नारंग,साजन सैनी,हिम्मत मलिक,टालाराम रामदेव, सरोज रामदेव, कमल सलूजा, प्रितपाल सिंह, सुरेश खट्टर, कमल खट्टर, गौरव खट्टर, सोनिया खट्टर, सीमा खट्टर,सरदार जसवीर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज आलम, लवकेश, राजपाल,अभिनव अरोड़ा, सोनू बत्रा,मोनू बत्रा,गोविंद लाल, आमिर खान, गौरव मिगलानी, आर पी मिगलानी, यामीन,अनमीत कौर छाबड़ा,सचिन,राजेश, विनोद, अनूप, समर,आर्यन, डॉ वीरेंद्र त्यागी,दिनेश सलूजा,कृष्ण गोपाल, सचिन, अमन कश्यप,अभिषेक शर्मा, निशा,रविंदर,मनीष राठी, राजेश कुमार गर्ग योगेश नंदवानी( हैप्पी ),ममता नंदवानी, राकेश वर्मा, व बहुत से अन्य साथी शामिल हुए

Comments