बापौली मंडी में 25 सितंबर को होगा किसान महासम्मेलन: संजय भाटिया
किसानों की मांगों को सुनकर सरकार के समक्ष जाएगा रखा।
BOL PANIPAT : 24 सितंबर– करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 25 सितंबर रविवार को बापौली में किसान महासम्मेलन आयोजित होगा जिसमें किसानों की मांगों को सुना जाएगा।
उन्होंने बताया कि ने सभी किसानों को आश्वस्त कर उनकी मांग प्रदेश नेतृत्व एवं सरकार तक पहुंचायेंगे।इस महासम्मेलन में समालखा क्षेत्र के हज़ारों किसान रविवार 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे बापौली अनाज मंडी में भाग लेंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया की इस महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भाग लें।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव से ही किसानों की हितैषी रही है। किसानों की सभी समस्याएं इस महासम्मेलन में सुनी जाएंगी और उन पर तत्परता से विचार विमर्श कर उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Comments