Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मेरे राम दया के सागर हैं. मेरी बिगड़ी बनाओ तो जानूं .

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (17 जून) मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी, किशनपुरा पानीपत में परम पूज्य बाबा श्री नरेश नाथ जी कीे पुण्यतिथि पर पावन पवित्र श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन गुरू माँ श्री प्रेम गिरी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में बड़ी ही श्रद्धा भाव से किया गया, मन्दिर की महिला संकीर्तन मण्डल की सभी देवियों ने सर्वप्रथम श्री गणपति वन्दना कर श्री हनुमान चालीसा का पावन पाठ किया व श्री राम जी के भजन बोलकर सारी संगतों को झूमने पर विवश कर दिया।

श्री सुन्दरकाण्ड पावनपाठ परम पूज्य बहन गायत्री शर्मा व बहन पूजा शर्मा ने अपनी मधुर वाणी में गाकर वातावरण को राममय बना दिया, इस अवसर पर हर्ष सचदेवा, कपिल वर्मा, सुरेन्द्र सूद, चन्द्रभान वर्मा, अशोक चौहान, जया अरोड़ा, मोनिका लीखा, शशि, सरिता सूद, कमलेश अरोड़ा, चारू वर्मा, चंचल प्रीति सचदेवा, सन्तोष कोचर, गंगा शर्मा, सहित काफी संख्या मंे भक्तजन मौजूद थे।

Comments